OnePlus 6 VS OnePlus 5T, क्या बदला और क्या पहले जैसा है इस नए फोन में
![]() |
| OnePlus 6 VS OnePlus 5T, क्या बदला और क्या पहले जैसा है इस नए फोन में |
वनप्लस 6 की बैटरी कैपेसिटी में भी कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. इस फोन में 3,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके लिए डैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
चीन की स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने आखिरकार अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 भारत में लॉन्च कर दिया है. काफी लंबे समय से इस स्मार्टफोन का इंतजार किया जा रहा था. इस फोन को मुंबई में भी लॉन्च कर दिया गया है. इससे पहले कंपनी ने OnePlus 5T पेश किया था और ये नया फ्लैगशिप फोन इसका अपग्रेडेड वर्जन है. आगे की स्लाइड में जानें OnePlus 6 में पहले के फोन से क्या नया है और क्या वही पुराना
OnePlus 6 का डिस्प्ले वनप्लस 5T से थोड़ा बड़ा है. OnePlus 6 में 19:9 के एक्सपेक्ट रेशियो के साथ 6.28 इंच फुल ऑप्टिक डिस्प्ले है. इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है. OnePlus 6 में iphone X की तरह नॉच दिया गया है. OnePlus का कहना है कि OnePlus 6 सबसे तेज स्मार्टफोन है.
OnePlus 6 भारत में पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें ऑफिशियली क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC होगा. इससे पहले वाले फोन OnePlus 5T में 835SoC दिया गया है.
OnePlus 6 में भी उतने ही मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जितना वनप्लस 5T में था. वनप्लस 6 में डुअल-कैमरा सेटअप है. इसमें 16 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सेल का दूसरा कैमरा है. 16 मेगापिक्सेल वाला कैमरा अब ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन और EIS के साथ आता है. कैमरा 60FPS में 4K वीडियो शूटिंग करने में सक्षम है. OnePlus 6 में एडवांस्ड HDR कैपेबिलिटीज के साथ पोर्ट्रेट मोड है.
OnePlus 6 में f/2.0 ऐपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है. स्टेबल सेल्फीज के लिए यह EIS एनेबल्ड है. OnePlus 6 के साथ OnePlus ने पहली बार हाई डेफिनेशन में 480 फ्रेम्स प्रति सेकेंड तक सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन पेश किया है.
वनप्लस 5 से नए फोन OnePlus 6 का डिज़ाइन काफी अलग है. वनप्लस 6 ऑल ग्लास डिजाइन फोन है, इसमें कोर्निंग गोरिल्सा ग्लास 5 है. OnePlus 6 के डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि यह ग्लास की तरह महसूस नहीं होता है और यह यूजर्स के लिए भरोसा बढ़ाने वाला भी है. OnePlus 6 के मिडनाइट ब्लैक फिनिश में बहुत शानदार मैट फिनिश भी है. वहीं, सिल्क व्हाइट के बैक में असल पर्ल पाउडर कोटिंग की गई है और यह 2018 में सबसे बेस्ट व्हाइट फोन में से एक होगा. हम जिस मिरर ब्लैक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे थे, वह बहुत शाइनी है.
OnePlus ने आखिरकार अपने नए फोन OnePlus 6 को वॉटरप्रूफ फीचर दे दिया है. कंपनी को वनप्लस 6 के लिए कोई lP रेटिंग नहीं मिली है, लेकिन कंपनी का दावा है कि उसने बारिश, पानी से भरे किसी छोटे गड्ढे में गिरने जैसी स्थिति में उसे वाटर रेजिस्टेंट बनाया है.
OnePlus 6 के लिए भी डैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी का यूज़ किया गया है, जो कि पहले स्मार्टफोन में था. कंपनी ने नई वायरलेस टेक्नोलॉजी के साथ कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया है.
वनप्लस 6 की बैटरी कैपेसिटी में भी कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके लिए डैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
नए फोन के रैम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. वनप्लस 5टी में भी 8GB रैम दी गई थी और इस फोन में भी 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है.
From Latest News लॉन्च/रिव्यू News18 हिंदी https://ift.tt/2rOFkiw



No comments:
Post a Comment